नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।