नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। मंगलवार को धुंध रह सकती है।”
आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 84 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 3,000 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।