Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दुनिया की सारी समस्या का समाधान भारतीय दर्शन में : मुख्यमंत्री श्री चौहान | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » दुनिया की सारी समस्या का समाधान भारतीय दर्शन में : मुख्यमंत्री श्री चौहान

दुनिया की सारी समस्या का समाधान भारतीय दर्शन में : मुख्यमंत्री श्री चौहान

January 18, 2023 10:39 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on दुनिया की सारी समस्या का समाधान भारतीय दर्शन में : मुख्यमंत्री श्री चौहान A+ / A-

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति एवं ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अदिति लॉन जबलपुर में पूज्य आद्य रामानंदाचार्य जी की 723 वीं जयंती एवं पूज्य जगतगुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में उक्त विचार व्यक्त किये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन पवित्र है यह सुखद संयोग है कि आज दोनों विभूतियों का प्राकट्य दिवस है। भगवान् प्राप्ति के अनेक मार्ग ऋषि, मुनियों ने बताए है जिसमें भक्तिमार्ग में जो आनंद है वह अपने आप में अद्भुत है। उनके 12 शिष्यों कबीरदास, रैदास, संत पीपा महाराज, अनंतानंद, सुखानन्द, धन्ना, सेनाचार्य, पदमावती, भावानंद, नाभादास, सुरसुरी, नरहरयानंद थे] जिन्होंने अपने संदेशों से विश्व जगत को बदलने का कार्य किया है। अपने संदेशो में उन्होंने बताया कि सभी में भगवान का वास है। कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है। जातिगत भेदभाव को मिटाने का बीड़ा इन्होंने उठाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विगत दिवस भोपाल में हुई जी-20 के अंतर्गत थिंक 20 बैठक में विदेशों से आये प्रतिनिधियों से कहा कि दुनिया की सारी समस्या का समाधान हमारे भारतीय दर्शन में है। हम वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा एवं विश्व के कल्याण का भाव रखने वाले लोग हैं। भारतीय दर्शन में प्रकृति, पशु-प्राणियों, नदियों एवं पहाड़ों की पूजा करने का चिंतन भी शामिल है। इन्हीं संदेशों एवं विचारों को जीवंत बना कर इस परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी द्वारा किया जा रहा है। उनके मन में यह भाव है कि सभी के सहयोग से हम जबलपुर को उस मुकाम पर ले जायें, जहाँ पूरी दुनिया देखे की यह संस्कारधानी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान को आद्य गुरू रामानंदाचार्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी राघव देवाचार्य जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जगतगुरू स्वामी राघव देवाचार्य जी ने भी आशीर्वचन दिये।

कार्यक्रम में डॉ. नीलम दुबे द्वारा लिखी गई किताब स्वामी विवेकानंद का दार्शनिक चिंतन का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद संतों से भेंट की। केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सांसद श्री राकेश सिंह ने भी संबोधित किया। लोक निर्माण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक श्री अशोक रोहाणी सहित अन्य विशिष्टजन, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दुनिया की सारी समस्या का समाधान भारतीय दर्शन में : मुख्यमंत्री श्री चौहान Reviewed by on . भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति एवं ज्ञान का प्रकाश फ भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि स्वामी रामानंद जी ने विश्व में सामाजिक समरसता का पाठ, मानव समाज में भक्ति एवं ज्ञान का प्रकाश फ Rating: 0
scroll to top