Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों का पता चला | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » भारत » नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों का पता चला

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों का पता चला

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने भूकंप प्रभावित नेपाल के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग सभी 1200 पर्यटकों का पता लगा लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां पर यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, राहत एवं पुनर्वास के प्रमुख सुहास दिवसे ने आईएएनएस से कहा, “अभी तक हमने राज्य के 1100 पर्यटकों और पर्वतारोहियों से संपर्क किया है और वे सभी सुरक्षित हैं।”

रविवार रात तक राज्य के लगभग 100 पर्यटक भारत लौट आए हैं। सोमवार दोपहर तक 400 अन्य पर्यटकों के भारत पहुंचने की उम्मीद है।

दिवसे ने कहा, “वे एयर इंडिया और निजी विमान कंपनियों की विभिन्न उड़ानों से वापस आ रहे हैं। इसके अलावा कई लोग सड़क मार्ग से भी वापस अपने घर लौट रहे हैं। स्थिति अभी पूरी तरह से काबू में है।”

महाराष्ट्र के अधिकारियों को रविवार तक 25 पर्यटकों की स्थिति के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और इसका पता लगाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन वे विफल रहे, और उन्हें चिंता सताती रही।

बाद में हालांकि सभी से संपर्क हो गया और उनके परिवारों को उनके सुरक्षित होने की जानकारी दे दी गई।

राहत कार्यो के समन्वय और देखरेख के लिए मुंबई स्थित मंत्रालय और नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

भूकंप के ताजा झटकों के कारण काठमांडू स्थित त्रिभुवन हवाईअड्डा बंद कर दिया गया था। रविवार शाम को हवाईअड्डे पर विमानों का आवागमन पुन: शुरू हआ और वहां फंसे भारतीयों ने स्वदेश लौटना शुरू कर दिया।

दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा (26,545 फीट की ऊंचाई पर स्थित) की चढ़ाई पर गए मुंबई के 15 पर्वतारोहियों का एक दल सुरक्षित है और रविवार शाम काठमांडू पहुंच गया था।

नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों का पता चला Reviewed by on . मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने भूकंप प्रभावित नेपाल के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग सभी 1200 पर्यटकों का पता लगा लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने भूकंप प्रभावित नेपाल के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग सभी 1200 पर्यटकों का पता लगा लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार Rating:
scroll to top