Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन | dharmpath.com

Sunday , 15 June 2025

Home » खेल » न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन

ऑकलैंड, 3 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन हो गया है। 53 साल के क्रो 2012 से ही कैंसर से पीड़ित थे।

क्रो ने क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद लेखक, प्रसारणकर्ता और मेंटर के रूप भी अपनी छाप छोड़ी।

लिम्फोमा (खून का कैंसर) से पीड़ित क्रो ने अपने जीवन के अंतिम महीनों में खुद सार्वजनिक जीवन से अलग कर लिया था।

ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित क्रो के परिजनों ने एक बयान जारी कर इस दिग्गज खिलाड़ी के ऑकलैंड स्थित निवास पर निधन की पुष्टि की।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1982 में 19 साल की उम्र में पदार्पण करने वाले क्रो को न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास का सबसे अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।

क्रो ने अपने देश के लिए 77 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 5444 रन बनाए। उनका सर्वोच्च योग 299 रन रहा है, जो कई सालों तक कीवियों की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी रही। बाद में ब्रेंडन मैक्लम ने इसे तोड़ा।

इसके अलावा क्रो ने 143 एकदिवसीय मैचों में अपने देश के लिए 4704 रन बनाए।

क्रो 1992 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले गए आईसीसी विश्व कप में अपनी टीम के कप्तान थे।

2015 में क्रो को आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान मार्टिन क्रो का निधन Reviewed by on . ऑकलैंड, 3 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन हो गया है। 53 साल के क्रो 2012 से ही कैंसर से पीड़ित थे।क्रो ने क्रिकेट स ऑकलैंड, 3 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्टिन क्रो का निधन हो गया है। 53 साल के क्रो 2012 से ही कैंसर से पीड़ित थे।क्रो ने क्रिकेट स Rating:
scroll to top