Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 पाकिस्तान : दूल्हे पर हमले की साजिश में दुल्हन गिरफ्तार | dharmpath.com

Sunday , 15 June 2025

Home » भारत » पाकिस्तान : दूल्हे पर हमले की साजिश में दुल्हन गिरफ्तार

पाकिस्तान : दूल्हे पर हमले की साजिश में दुल्हन गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपनी शादी के दिन ही अपने पति पर गोली चलवाने की साजिश रचने के संदेह में एक दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डेली पाकिस्तान के मुताबिक, गुलशन रावि इलाके के निवासी इरफान (25) शफीकाबाद के पास से अपने शादी स्थल से घर लौट रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने लाहौर के भीड़ भरे इलाके में उनकी कार पर गोलीबारी की। इसमें दूल्हा (इरफान) गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास किसी गश्ती दल के नहीं होने के कारण सशस्त्र हमलावर बिना बाधा के भाग निकले।

दूल्हे के पिता ने दुल्हन और उसके कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दाखिल की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

पाकिस्तान : दूल्हे पर हमले की साजिश में दुल्हन गिरफ्तार Reviewed by on . इस्लामाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपनी शादी के दिन ही अपने पति पर गोली चलवाने की साजिश रचने के संदेह में एक दुल्हन को गिरफ्तार किया इस्लामाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपनी शादी के दिन ही अपने पति पर गोली चलवाने की साजिश रचने के संदेह में एक दुल्हन को गिरफ्तार किया Rating:
scroll to top