पाकिस्तान में ट्रक से भिड़ी बस, 18 की मौत

इस्लामाबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री बस बुधवार सुबह ट्रक से जा भिड़ी, जिससे बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बस में 50 यात्री सवार थे, जो पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस झांग सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

पुलिस का कहना है कि हादसा बस की तेज गति के कारण हुआ। इसमें बस चालक की भी मौत हो गई। बस फैसलाबाद से साकिबाबाद जिले की ओर जा रही थी।

घायलों को फैसलाबाद के एलायड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से अधिकांश की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493