Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 पुतिन ने फ्रांस की यात्रा स्थगित की | dharmpath.com

Saturday , 17 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » पुतिन ने फ्रांस की यात्रा स्थगित की

पुतिन ने फ्रांस की यात्रा स्थगित की

पेरिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फ्रांस की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। इस यात्रा में पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंक्वा ओलांदे से सीरिया के बारे में बात होनी थी। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि पुतिन ने ओलांदे से मुलाकात की एक नई तारीख निर्धारित किए बगैर ही यात्रा रद्द कर दी है।

फ्रांस ने कहा है कि इस यात्रा की कभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई थी। लेकिन, रूस के मीडिया में इसकी लगातार चर्चा हो रही थी और कहा जा रहा था कि इसमें सीरिया के हालात पर बात होनी थी।

पुतिन के यात्रा का मूल उद्देश्य एक ‘आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूसी आर्थोडाक्स सेंटर’ के उद्घाटन समारोह में भाग लेना था। हालांकि, पेरिस ने बाद में कहा कि इसमें ‘सीरिया पर कार्य सत्र’ भी शामिल होगा।

फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, रूस का मानना है कि इस फार्मूले के तहत ओलांदे और पुतिन के बीच बैठक होना ‘अपमानजक’ था, इसी वजह से अंतत: यात्रा रद्द कर दी गई।

पुतिन ने फ्रांस की यात्रा स्थगित की Reviewed by on . पेरिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फ्रांस की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। इस यात्रा में पुतिन की फ्रांस के राष्ट् पेरिस, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फ्रांस की यात्रा को स्थगित करने का फैसला किया है। इस यात्रा में पुतिन की फ्रांस के राष्ट् Rating:
scroll to top