Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 फिल्म निर्माण अब मनोरंजन का व्यवसाय : शेखर कपूर | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » मनोरंजन » फिल्म निर्माण अब मनोरंजन का व्यवसाय : शेखर कपूर

फिल्म निर्माण अब मनोरंजन का व्यवसाय : शेखर कपूर

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता शेखर कपूर का मानना है कि फिल्म निर्माण अब मनोरंजन के लिए व्यवसाय बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मनोरंजन-जगत जोखिम भरा क्षेत्र था। उन्हें ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट क्वीन’ और ‘एलिजाबेथ’ जैसी पुरस्कृत फिल्मों के लिए जाना जाता है।

शेखर कपूर पिछले चार दशकों से मनोरंजन-जगत में सक्रिय हैं। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर इस बात की व्याख्या कि भारतीय सिनेमा लोकप्रिय फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की रीमेक क्यों नहीं बना सकता?

कपूर ने ट्विटर पर लिखा, “मिस्टर इंडिया भारत में दोबारा क्यों नहीं बनाई जा सकती? क्योंकि पहले फिल्म-निर्माण जोखिम भरा काम था। अब यह मनोरंजन के लिए व्यापार बन गया है। दोनों अनुकूल नहीं हैं।”

फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ 1987 में प्रदर्शित हुई। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी ने अपने अभिनय का सिक्का जमाया, और यह फिल्म-निर्माण के प्रारूप में बड़ा बदलाव लाई।

कपूर वर्तमान में अपनी अगली निर्देशित फिल्म ‘पानी’ में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह ‘विश्वरूपम 2’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2013 की ‘विश्वरूपम’ का सीक्वल है।

फिल्म निर्माण अब मनोरंजन का व्यवसाय : शेखर कपूर Reviewed by on . मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता शेखर कपूर का मानना है कि फिल्म निर्माण अब मनोरंजन के लिए व्यवसाय बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मनोरंजन-जगत जो मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता शेखर कपूर का मानना है कि फिल्म निर्माण अब मनोरंजन के लिए व्यवसाय बन गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मनोरंजन-जगत जो Rating:
scroll to top