पटना, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप और उमस रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
वहीं, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री, पूर्णिया में 26.6 डिग्री और गया में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले यानी गुरुवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, गया में 33.9 डिग्री और पूर्णिया में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।