Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मध्य प्रदेश अब पिछड़ा नहीं रहा : शिवराज | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » मध्य प्रदेश अब पिछड़ा नहीं रहा : शिवराज

मध्य प्रदेश अब पिछड़ा नहीं रहा : शिवराज

January 26, 2015 12:19 pm by: Category: भारत Comments Off on मध्य प्रदेश अब पिछड़ा नहीं रहा : शिवराज A+ / A-

imagesभोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कहा कि राज्य की तस्वीर बदल रही है। अब हमारा राज्य पिछड़ा नहीं रहा।

राजधानी सहित राज्य के सभी इलाके देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। प्रभातफेरियां निकल रही हैं। ध्वजारोहरण का क्रम जारी है, वहीं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति मनभावन है। राज्य का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में हुआ। राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर मालवा जिले में ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें आजादी अंग्रेजों ने चांदी की तश्तरी में परोस कर नहीं दी थी। हजारों जवानों की शहादत के बाद हमें यह आजादी मिली है। आज भी हमारे सैनिक देश की सीमाएं सुरक्षित रखने के लिए बलिदान दे रहे हैं।

चौहान ने कहा कि देश तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कभी यह राज्य पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सड़कें सुधरी हैं, बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को बदलने का क्रम जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश अब पिछड़ा नहीं रहा : शिवराज Reviewed by on . भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने Rating: 0
scroll to top