भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह चटख धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जिससे कई जगहों के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री, इंदौर में 18.4 डिग्री, ग्वालियर में 19.1 डिग्री और जबलपुर में 17.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, इंदौर में 35.3 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।