लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। चेल्सी के बर्खास्त कोच जोस मोरिन्हो ने एक बार फिर से इंग्लिश प्रीमियर लीग में वापसी के संकेत दिए हैं।
पुर्तगाल निवासी मोरिन्हो ने कहा है कि वह एक बार फिर प्रीमियर लीग क्लब को प्रशिक्षित करने को तैयार हैं।
यूरोप के कई क्लबों ने मोरिन्हो में रुचि दिखाई है। रियल मेड्रिड के पूर्व कोच मोरिन्हो में स्पेन के कई क्लबों में रुचि दिखाई है और उनके स्पेन जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
मोरिन्हो के मुताबिक लंदन उनके घर की तरह है और वह अधिक दिन बाहर नहीं रह सकते। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से लंदन लौटने का मन बना लिया है और इसी दिशा में काम कर रहे हैं।