Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 रहाणे दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » खेल » रहाणे दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय

रहाणे दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजिंक्य रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। रहाणे से पहले यह कारनामा विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ने किया है।

रहाणे ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में 127 और दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए।

रहाणे पांचवें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले विश्व के नौवें बल्लेबाज हैं।

भारत की ओर से सबसे पहले एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा हजारे ने किया था। हजारे ने 1948 में एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 और 145 रनों की पारियां खेली थी।

इसके बाद गावस्कर ने 1971 में एक बार (बनाम वेस्टइंडीज 124 और 220) और 1978 में दो बार (बनाम पाकिस्तान 111, 137 तथा बनाम वेस्टइंडीज 107, नाबाद 182) यह कारनामा किया।

राहुल द्रविड़ भी दो बार (1999, 2005) में यह रिकार्ड स्थापित कर चुके हैं। द्रविड़ ने 1999 में हेमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 190 और नाबाद 103 रन बनाए थे।

इसके बाद दूसरी बार द्रविड़ ने 2005 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ 110 और 135 रनों की पारियां खेली थीं। द्रविड़ के बाद मौजूदा टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 2014 में एडिलेड में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 और 141 रन बनाए थे।

रहाणे दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय Reviewed by on . नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजिंक्य रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। रहाणे से पहले यह कारनामा विजय हजारे, सुनील नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजिंक्य रहाणे एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। रहाणे से पहले यह कारनामा विजय हजारे, सुनील Rating:
scroll to top