नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह सर्द रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी तथा सर्दी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 77 प्रतिशत दर्ज की गई।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार पिछले पांच साल में इस मौसम का सर्वाधिक सर्द दिन रहा।
यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।