Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 शरद ऋतु में भी बने रहें फैशनपरस्त | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » मनोरंजन » शरद ऋतु में भी बने रहें फैशनपरस्त

शरद ऋतु में भी बने रहें फैशनपरस्त

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फैशनपरस्त पुरुषों के लिए शरद ऋतु एक पेचीदा समय होता है, क्योंकि इस मौसम में उन्हें अपने गर्मी के मौसम के बिंदास स्टाइल वाले कपड़ों को अलविदा कहना पड़ता है। एक विशेषज्ञ का कहना है कि इस मौसम में नेहरू जैकेट और धारीदार परिधान आजमाना बढ़िया है।

लग्जरी ब्रांड ‘मिस्टर. फॉक्स’ के मालिक एवं डिजाइनर अंगद सिह मल्होत्रा ने शरद ऋतु में शानदार दिखने के कुछ ऐसे ही टिप्स दिए हैं :

-धारीदार परिधान पहनें : आप बड़ी-बड़ी धारियों वाली पतलून, कमीज या कोट आजमा सकते हैं। धारियां कुछ ज्यादा न हो जाएं इसलिए अगर कमीज धारीदार है, तो पतलून बिना धारी वाले रखें।

-गहरा जामुनी लाल रंग : इस शाही रंग को अपने परिधानों में शामिल करें। इस रंग की पतलून, कोट या वेस्टकोट आजमाएं। गहरे जामुनी लाल रंग को संतुलित करने के लिए इसके साथ मटमैले, भूरे और सफेद रंग के परिधान पहनें। मसलन अगर आपका कोट गहरे जामुनी लाल रंग का है, तो कमीज इन रंगों में से एक रंग की पहनें, गहरे जामुनी लाल रंग की नहीं।

-चौड़ी मोरी वाली पतलून : 70 के दशक की चौड़ी मोरी वाली पतलून फैशन में लौट रही हैं। तंग मोरी वाली पतलून को अलविदा कहें और चौड़ी मोरी वाली पैंट आजमाएं।

-जैतूनी हरा रंग : इस रंग को शरद ऋतु के लिहाज से सर्वाधिक पसंदीदा रंग कहा जाता है। इसलिए अपने परिधानों में इस रंग का उपयोग धड़ल्ले से करें और छा जाएं।

-नेहरू जैकेट : त्योहारी मौसम के लिए ये जैकेट एकदम वाजिब हैं। ये बदलते मौसम के लिहाज से एक विश्वनीय परिधान भी साबित होंगी।

शरद ऋतु में भी बने रहें फैशनपरस्त Reviewed by on . नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फैशनपरस्त पुरुषों के लिए शरद ऋतु एक पेचीदा समय होता है, क्योंकि इस मौसम में उन्हें अपने गर्मी के मौसम के बिंदास स्टाइल वाले कपड़ नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फैशनपरस्त पुरुषों के लिए शरद ऋतु एक पेचीदा समय होता है, क्योंकि इस मौसम में उन्हें अपने गर्मी के मौसम के बिंदास स्टाइल वाले कपड़ Rating:
scroll to top