Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 स्पेन में शॉपिंग पर्यटन पर प्रथम यूरोपीय सम्मेलन का आगाज | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » विश्व » स्पेन में शॉपिंग पर्यटन पर प्रथम यूरोपीय सम्मेलन का आगाज

स्पेन में शॉपिंग पर्यटन पर प्रथम यूरोपीय सम्मेलन का आगाज

इस सम्मेलन का उद्देश्य शहरी विकास में शॉपिंग पर्यटन के आर्थिक प्रभाव एवं संभावनाओं का विश्लेषण करना है। राजधानी मैड्रिड पर्यटन के लिहाज से मुख्य शहरों में से एक है।

मैड्रिड पांचवा यूरोपीय शहर है, जहां गैर यूरोपीय पर्यटक लंदन, पेरिस, बार्सिलोना और इस्तांबुल के बाद सर्वाधिक शॉपिंग करते हैं।

सम्मेलन में मौजूद वक्ता शहरों में शॉपिंग पर्यटन को प्रोत्साहित करने और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर संबोधित करेंगे।

वक्ताओं में स्पेन की एयरलाइन इबेरिया के अध्यक्ष लुईस गैलेगो और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव तालेब रिफाई शामिल हैं।

अमेरिका, फ्रांस के बाद स्पेन विश्व का तीसरा ऐसा देश है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वहीं, स्पेन दूसरा ऐसा देश भी है, जहां लोग अपनी यात्राओं के दौरान सर्वाधिक खर्च करते हैं।

स्पेन में शॉपिंग पर्यटन पर प्रथम यूरोपीय सम्मेलन का आगाज Reviewed by on . इस सम्मेलन का उद्देश्य शहरी विकास में शॉपिंग पर्यटन के आर्थिक प्रभाव एवं संभावनाओं का विश्लेषण करना है। राजधानी मैड्रिड पर्यटन के लिहाज से मुख्य शहरों में से एक इस सम्मेलन का उद्देश्य शहरी विकास में शॉपिंग पर्यटन के आर्थिक प्रभाव एवं संभावनाओं का विश्लेषण करना है। राजधानी मैड्रिड पर्यटन के लिहाज से मुख्य शहरों में से एक Rating:
scroll to top