चीन में प्रदूषण की मार, दूसरा रेड अलर्ट जारी

यहां वायु प्रदूषण के सर्वाधिक गंभीर स्तर के लिए रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार, धुंध का असर शनिवार सुबह सात बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान सम-विषम लाइसेंस प्लेट नंबर के आधार पर ही वाहनों की सीमित संख्या सड़कों पर चल पाएगी।

बीजिंग भारी प्रदूषण आपातकाल प्रतिक्रिया के मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि पटाखों और बाहर अलाव जलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को कहा था कि उत्तरी चीन के कुछ हिस्सों में शनिवार से पड़ने वाला धुंध इस साल का सर्वाधिक गहरा धुंध होगा।

इस दौरान यहां वायु प्रदूषण की स्थिति छह से नौ दिसंबर के बीच की स्थिति से भी खराब रहेगी।

बीजिंग और आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता एक किलोमीटर से भी कम रहेगी।

कुछ क्षेत्रों में पीएम 2.5 कणिका तत्व (प्रदूषक) का घनत्व 500 मिलीग्राम प्रति घन मीटर से भी अधिक रहेगा, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके 25 मिलीग्राम प्रति घन मीटर ही रहने की अनुशंसा की है।

इस अलर्ट के दौरान नागरिकों को बाहर की गतिविधियों में कटौती करने की सलाह दी गई है। किंडरगार्टन, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल बंद रहेंगे।

बीजिंग ने प्रदूषण के सर्वाधिक स्तर को देखते हुए सबसे पहले सात दिसंबर को रेड अलर्ट जारी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493