भोपाल- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी किया। इस वर्ष कुल 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74.48% विद्यार्थी सफल हुए। सबसे बड़ी उपलब्धि मैहर की प्रियल द्विवेदी ने हासिल की, जिन्होंने मैथ्स-साइंस ग्रुप में 500 में से 492 अंक प्राप्त …
Read More »राज्य का पन्ना
महाकाल मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम की छत पर लगी आग
उज्जैन-महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब अवंतिका गेट के पास कंट्रोल रूम की छत पर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुआं और लपटें दिखाई दे रही थीं। आग लगने से पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जलकर नष्ट हो गईं। सुरक्षा के लिहाज से …
Read More »बालाघाट: खेत में काम कर रहे किसान को बाघ ने दबोचा
बालाघाट- जिले की कटंगी रेंज स्थित कुडवा कॉलोनी के पास शनिवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में बाघ ने किसान का शरीर घसीटते हुए खेत में ले जाकर नीचे का हिस्सा खा लिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रकाश पाने के रूप में हुई …
Read More »भिंड में बदमाशों को विधायक ने बंदूक निकालकर खदेड़ा
भिंड-जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया, लेकिन मौके पर पहुंचे विधायक अंबरीश शर्मा ने बंदूक निकालकर बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।घटना लहार निवासी युवराज सिंह राजावत के साथ हुई, जो अपने परिजन के साथ गाड़ी से भिंड जा रहे थे। रावतपुरा सानी मोड़ पर एक कार …
Read More »पराली जलाने वाले किसानों पर मध्य प्रदेश सरकार सख्त
भोपाल- मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। राज्य मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि जो किसान पराली जलाते हैं, उन्हें मिलने वाली किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता एक वर्ष के लिए निलंबित कर दी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे …
Read More »भोपाल स्थित भेल परिसर की आयल टंकियों में ब्लास्ट से उठीं 20 फीट ऊंची लपटें
भोपाल– शहर में स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) परिसर के गेट नंबर 9 के पास पड़े वेस्ट मटेरियल में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ऑयल की टंकियों में हुए धमाकों के कारण आग तेजी से फैली, जिससे हजारों पेड़-पौधे चपेट में आ गए। आग से उठता धुआं 15 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है, जबकि …
Read More »मंडीदीप:गेल प्लांट से गैस रिसाव, घंटों की मशक्कत के बाद कंट्रोल में आई स्थिति
भोपाल – भोपाल के पास मंडीदीप स्थित गेल प्लांट में मंगलवार-बुधवार की रात करीब 12 बजे गैस का रिसाव हो गया। जिसकी सूचना तुरंत फायर सेफ्टी टीम को दी गई। मौके पर पहुंची फायर सेफ्टी टीम ने कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद बुधवार सुबह करीब 10 गैस रिसाव पर काबू पाया। इस दौरान प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बना …
Read More »इंदौर में फिर कोरोना वायरस की दस्तक
इंदौर- मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। राज्य के इंदौर में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से बीमार है। शहर में कोरोना के नए मामले सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। इंदौर के अरविंदो अस्पताल में …
Read More »नीमच-कार-कंटेनर की टक्कर से चार युवकों की मौत, तीन घायल
नीमच – मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर रविवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के सात युवक स्कॉर्पियो से सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे। जब वे नीमच जिले के नयागांव के पास चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में बांगरेड़ मामादेव गांव के पास पहुंचे, तो उनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से …
Read More »राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार
राजगढ़- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपल्या कला और बाजरोन गांव में गोलगप्पे खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद एक के बाद एक सभी बच्चों को जीरापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चों के बीमार होने के बाद गांव और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने …
Read More »
dharmpath.com dharmpath