विश्व

तुर्की से शरणार्थियों को वापस लेगा क्रोएशिया

जगरेब, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रोएशिया के विदेश मंत्री मिरो कोवाक ने कहा है कि यूरोपीय संघ व तुर्की के बीच हुए समझौते के तहत क्रोएशिया 500 से कम शरणार्थियों को ही अपने देश में शरण देगा। क्रोएशिया ने तुर्की से शरणार्थियों को वापस लेने पर सहमति जताई है और वह अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेगा। उन्होंने कहा कि क्रोएशिया दो योजनाओं …

Read More »

आईएस अफगानिस्तान में अपनी ताकत बढ़ा रहा : रूस

मास्को, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस का कहना है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) अफगानिस्तान में अपनी ताकत बढ़ा रहा है और यह भविष्य में अपने विस्तार के लिए इसे एक गढ़ के रूप में इस्तेमाल करने की फिराक में है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में हाल …

Read More »

नागोनरे-काराबाख में हिंसा पर रूस व अमेर्निया ने चिंता जताई

मॉस्को, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव और उनके अर्मेनियाई समकक्ष होविक अब्राहम्यान ने नागोनरे-काराबाख क्षेत्र में हिंसा पर चिंता जताई है। रूसी सरकार की वेबसाइट ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों प्रधानमंत्रियों ने फोन पर विवादग्रस्त क्षेत्र के बारे में चर्चा की। मेदवेदेव ने संघर्ष विराम के क्रियान्वयन और …

Read More »

ब्राजील : 3 माह में स्वाइन फ्लू से 70 मरे

ब्रासीलिया, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील में 26 मार्च तक कम से कम 70 लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। यह संख्या साल 2015 के आंकड़ों से लगभग दोगुनी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दक्षिणीपूर्वी राज्य साओ पाउलो इससे सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है, जहां …

Read More »

अफगानिस्तान में बम विस्फोट, राहगीर की मौत

काबुल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कांधार शहर में बुधवार को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, और इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने कहा, “विस्फोटक डिवाइस से लैस एक आतंकवादी सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाना चाहता था। वह अपने लक्ष्य …

Read More »

हम ‘पनामा पेपर्स’ मामले में बलि का बकरा नहीं बनेंगे : पनामा

पनामा सिटी, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पनामा की सरकार ने कहा है कि ‘पनामा पेपर्स’ में जिक्र काली आर्थिक करतूतों के लिए उसके देश को बलि का बकरा बनाया जाना उसे बर्दाश्त नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन के चीफ ऑफ स्टाफ अलवारो अलेमन ने मंगलवार को कहा, “हम किसी तीसरे पक्ष द्वारा पनामा को बलि का बकरा नहीं बनाने देंगे। इसमें शामिल …

Read More »

वनुआतु में 6.9 तीव्रता का भूकंप

पोर्ट विला, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। वनुआतु में सोला से 102 किलोमीटर पश्चिम में बुधवार को विनाशकारी भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.9 मापी गई। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 33 किलोमीटर की गहराई में था। शुरुआत में इसके 13.9 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 166.6 डिग्री पूर्वी …

Read More »

विस्कॉन्सिन प्राइमरी में ट्रंप व हिलेरी को झटका, क्रूज व सैंडर्स जीते

वाशिंगटन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के भीतर उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रहे दोनों दलों के दावेदारों रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को विस्कॉन्सिन में झटका लगा है। यहां मंगलवार को हुए प्राइमरी में रिपब्लिकन पार्टी में टेड क्रूज ने ट्रंप को बड़े अंतर से हराया तो डेमोक्रेटिक पार्टी …

Read More »

पाकिस्तान में दुर्घटना, 14 की मौत

इस्लामाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के भक्कर जिले में बुधवार को एक बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य 29 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में दी।

Read More »

चीन ने की सूखे से जूझ रहे वियतनाम की मदद

हो ची मिन्ह सिटी, 6 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिणपूर्वी एशिया की महत्वपूर्ण नदी लांकांग-मेकांग के किनारे बसे देश, जिसमें वियतनाम भी शामिल है, साल 2015 के आखिर से ही एल नीनो के प्रभाव के कारण सूखे का संकट झेल रहे हैं। इन देशों को चीन से मदद मिली है, जिसने नदी में आपात जल आपूर्ति की है। हो ची मिन्ह सिटी, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493