तेहरान, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि उनका देश सीरिया के भविष्य पर सऊदी अरब, अमेरिका और इस मामले में प्रभावी भूमिका निभाने वाले अन्य देशों से बातचीत के लिए तैयार है। ईरान दौरे पर आए ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति हेन्ज फिशर के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में रूहानी ने कहा, “ईरान ऐसी किसी …
Read More »विश्व
चीनी अखबार ने दलाई लामा को ‘क्रूर शासक’ बताया
बीजिंग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के एक सरकारी अखबार ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ‘निर्वासन में रहने वाला एक क्रूर शासक’ बताया है। समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ में मंगलवार को ‘रियल तिब्बत कान्ट बी कन्सील्ड बाई दलाईस लाइज’ शीर्षक से एक संपादकीय में कहा गया है कि यह साल तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। …
Read More »पाकिस्तान : सैन्य अदालत की कार्यवाही की जांच के निर्देश
इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। लाहौर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आंतरिक मंत्रालय से सैन्य अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाए जाने के एक मामले से जुड़ी जांच और कार्यवाही पर जवाब दाखिल करने को कहा। न्यायमूर्ति अब्दुल समी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गृह मंत्रालय से 48 घंटे में जवाब मांगा है। अदालत ने कहा है कि इस बारे में …
Read More »त्रिनिदाद एवं टोबैगो : आम चुनाव में विपक्ष की जीत
पोर्ट ऑफ स्पेन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। त्रिनिदाद एवं टोबैगो में हुए आम चुनाव में विपक्षी दल पीपुल्स नेशनल मूवमेंट (पीएनएम) को जीत मिली है। पीएनएम ने कमला प्रसाद-बिसेसर की पार्टी पीपुल्स पार्टनरशिप को सत्ता से बेदखल कर दिया है। पीएनएम के कीथ राउले का इस कैरेबियाई देश का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शुरुआती …
Read More »‘पटेल आंदोलन मोदी के लिए बड़ी चुनौती’
वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात में आरक्षण के लिए पटेलों के आंदोलन की गूंज अमेरिकी मीडिया में भी सुनाई दे रही है। न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा है कि “अपेक्षाकृत पैसे वाली जाति” का यह आंदोलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुधार योजनाओं के लिए बड़ी चुनौती है। इससे यह भी समझ में आ रहा है कि भारत में रोजगार के पर्याप्त …
Read More »मंगल ग्रह पर भेजें अपना नाम
वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अगर आप भी अपना नाम मंगल ग्रह पर भेजना चाहते हैं, तो जल्दी कीजिए। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) को आप अपने नाम मंगलवार तक भेज सकते हैं। मंगल ग्रह के भूभौतिकी अध्ययन के लिए नासा मार्च, 2016 में इनसाइट मिशन के तहत एक यान भेजने जा रहा है। आपका नाम एक कंप्यूटर चिप में दर्ज हो …
Read More »आईएस ने सिर कलम करने वाला वीडियो अफगानिस्तान में फिल्माया
काबुल, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आतंकवादी समूह, इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सिर कलम करने का एक खौफनाक वीडियो जारी किया है। दावा किया गया है कि यह अफगानिस्तान के खुरासान प्रांत में फिल्माया गया है। ‘खामा प्रेस’ की रपट के मुताबिक, वीडियो में बंधक संतरी रंग का जंपसूट पहने दिख रहा है। उसका सिर कलम करने से पहले उसे एक पहाड़ी …
Read More »उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया का पारिवारिक मिलन समारोह अक्टूबर में
सियोल, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया 1950-53 के युद्ध में अलग हो चुके परिवारों का मिलन समारोह अक्टूबर में आयोजित करने की बात पर मंगलवार को सहमत हो गए। सियोल के एकीकरण मंत्रालय ने बताया कि मिलन समारोह अगले महीने उत्तर कोरिया के माउंट कुमगैंग रिजॉर्ट में आयोजित होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लगभग डेढ़ साल …
Read More »चीन : हथियारों के अनुसंधान, उत्पादन पर प्रतिबंधों में ढील
द स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस (एसएएसटीआईएनडी) और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सामान्य आयुध विभाग ने मंगलवार को उन हथियारों की एक सूची जारी की, जिनके लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है। इसमें हथियारों की 11 श्रेणियां हैं और कुल मिलाकर 755 हथियार शामिल हैं। एसएएसटीआईएनडी के वांग शीन ने कहा, “सिर्फ उन हथियारों पर …
Read More »कश्मीर मुद्दा शामिल होने पर ही भारत से वार्ता : अजीज
इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सरताज अजीज ने मंगलवार को कहा कि एजेंडे में कश्मीर मुद्दा शामिल होने पर ही उनका देश भारत के साथ वार्ता करेगा। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रपट के अनुसार, अजीज ने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर वार्ता आयोजित करने के इस्लामाबाद के रुख को …
Read More »
dharmpath.com dharmpath