विश्व

चीनी नौसैनिक बेड़े की मिस्र यात्रा समाप्त

इस अवसर पर मिस्र में चीन के प्रभारी राजदूत की कियानजिन, दूतावास से संबद्ध सैन्य विशेषज्ञ यू हेबो, महावाणिज्यदूत शू नानशान और मिस्र में रह रहे चीनी नागरिक तथा ऐसी संस्थाओं के कर्मचारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे, जिन्हें चीन सरकार से अनुदान मिलता है। कार्यक्रम में मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। इस दौरे के दौरान बेड़े के कमांडर वांग जियानशून, बेड़े …

Read More »

प्रवासियों के लिए 6 अरब यूरो देगा जर्मनी

बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी की गठबंधन सरकार प्रवासियों की मदद और इनकी लगातार बढ़ती आवक से निपटने के अन्य उपायों के लिए छह अरब यूरो (करीब 6.6 अरब डॉलर) खर्च करने के लिए तैयार है। ‘बीबीसी’ द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और हंगरी के साथ शरण देने के नियमों में छूट देने की बाबत एक समझौता …

Read More »

बांग्लादेश ने 2 गश्ती युद्धपोतों का निर्माण शुरू किया

ढाका, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 675 टन के वजनी दो बड़े गश्त पोतों (एलपीसी) का निर्माण कार्य देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित खुलना शिपयार्ड में शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, इस परियोजना का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि खुलना शिपयार्ड भविष्य में विकसित और आधुनिक युद्धपोतों के निर्यात …

Read More »

अफगानिस्तान : चुनाव सुधार की सिफारिशों पर राष्ट्रपति की मुहर

काबुल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक फरमान जारी कर चुनाव सुधार से संबंधित विशेष आयोग की सात सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। खामा प्रेस द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, आयोग के प्रमुख शाह सुल्तान अकेफी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ बैठक में सिफारिशें पेश की। अकेफी द्वारा प्रस्तुत …

Read More »

थाई मछुआरों की रिहाई के लिए इंडोनेशियाई सरकार से बातचीत

बैंकाक, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड का एक प्रतिनिधिमंडल अपने देश के मछुआरों की रिहाई के लिए इंडोनेशिया की सरकार से बातचीत कर रहा है। ‘बैंकाक पोस्ट’ की रपट के अनुसार, बीते साल इंडोनेशिया ने मछली पकड़ने वाली विदेशी नौकाओं को दी गई कई छूट वापस ले ली थी। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में थाई मछुआरे मछली पकड़ने से संबंधित …

Read More »

‘पाकिस्तानी सेना हर जंग के लिए सक्षम’

रावलपिंडी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने एक बार फिर कहा कि उनकी सेना किसी भी तरह की धमकी से निबटने के लिए सक्षम है। उनके इस बयान को स्पष्ट पर तौर भारत के संदर्भ में देखा जा रहा है। समाचार पत्र ‘डॉन’ की रपट के अनुसार, जनरल राहील ने भारत के साथ 1965 के …

Read More »

समावेशी विकास में भारत सबसे पीछे : डब्ल्यूईएफ

जेनेवा, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा तैयार की गई एक सूची में समावेशी विकास से संबंधित अनेक पैमानों में भारत को निचले स्थान पर रखा गया है, हालांकि राजनीतिक नैतिकता में इसकी स्थिति कुछ बेहतर है। स्विट्जरलैंड के इस थिंक टैंक ने पहली बार निम्न आय वर्ग के 38 देशों की एक सूची बनाई है और इसमें …

Read More »

सियोल, वाशिंगटन का जैविक हमलों के खिलाफ संयुक्त अभ्यास

सियोल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने संभावित जैविक हमलों के खिलाफ अपनी संयुक्त प्रतिक्रिया बढ़ाने के लिए सोमावार को एक संयुक्त अभ्यास शुरू किया। द कोरिया हेराल्ड द्वारा जारी रपट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि तीन दिवसीय ‘एबल रेस्पॉन्स 15’ अभ्यास में दोनों देशों के रक्षा विभागों के साथ ही स्थानीय …

Read More »

चीन-आस्ट्रेलिया एफटीए से विश्व की सबसे बड़ी विमानन साझेदारी की उम्मीद

कंटास एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेन जोएस ने कहा कि चीन के मध्यम वर्ग के तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए इस समूह ने हाल ही में चाइना ईस्टर्न के साथ साझेदारी को मंजूरी दी है। यदि चीन और आस्ट्रेलिया के बीच एफटीए लागू हो जाता है तो इससे विमानन कंपनी को चीनी बाजार में अपना विस्तार …

Read More »

अफगानिस्तान : सुरक्षा बलों, तालिबान के बीच संघर्ष में 9 मरे

काबुल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में सोमवार को तालिबान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ आतंकवादियों सहित कम से कम नौ व्यक्ति मारे गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल हबीब सैयदखिली ने कहा, “तालिबान आतंकवादियों ने नाराई जिले में स्थित सुरक्षा जांच चौकी पर सोमवार तड़के चार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493