विश्व

अफगानिस्तान में सैन्य काफिले पर हमला, 11 मरे

काबुल, 29 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने घात लगा कर सैन्य काफिले पर हमला कर दिया, जिसमें 11 जवानों की जान चली गई। ‘टोलो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार रात कुर्ख जिले के मस्जिद-ए-चोबी इलाके में हुई। यह सैन्य काफिला हेरात शहर से नजदीकी बदगिस प्रांत जा रहा था। आतकंवादियों ने मृत जवानों …

Read More »

अमेरिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

वाशिंगटन, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में एक घर की छत पर विमान गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। ‘सीएनएन’ की रपट के अनुसार, विमान में तीन यात्री सवार थे, जो रविवार को राज्य के प्लेनविले कस्बे में एक घर की छत पर जा गिरा। इससे घर में आग लग गई। राज्य की पुलिस ने …

Read More »

ट्यूनिशिया हमला : हमलावर को मिल रही थी मदद

लंदन, 29 जून (आईएएनएस)। ट्यूनिशिया में सौसे शहर के समुद्र तट स्थित एक रिजॉर्ट पर गोलीबारी कर 38 लोगों की जान ले लेने वाले बंदूकधारी को अन्य साथियों से मदद मिल रही थी। ‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, ट्यूनिशिया के आतंरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अली आरोई ने कहा कि अधिकारी इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि सीफेद्दीन रेजगुई …

Read More »

ग्रीस में सप्ताह भर बंद रहेंगे बैंक (लीड-1)

एथेंस, 29 जून (आईएएनएस)। ग्रीस की सरकार ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की है कि इस पूरे सप्ताह बैंक बंद रहेंगे। यह फैसला यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) की सिफारिश के बाद किया गया है। ‘बीबीसी’ की रपट के मुताबिक, एक फरमान में सरकार ने नकदी की कमी की वजह से वित्तीय प्रणाली को बचाने की जरूरत को अत्यंत …

Read More »

ग्रीस कर्ज संकट : बंद रहेंगे बैंक

एथेंस, 29 जून (आईएएनएस)। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने रविवार शाम को टेलीविजन पर दिए अपने भाषण में ग्रीस के केंद्रीय बैंक की सिफारिश के तहत बैंकों को सोमवार से बंद रखने की घोषणा की। सिप्रास ने अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाताओं से कुछ दिनों के लिए बेलाउट पैकेज की समयसीमा में विस्तार का अनुरोध किया है, जो 30 जून को समाप्त …

Read More »

पाकिस्तान में 4 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 29 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के लाहौर शहर में सोमवार को चलाए गए अभियान में चार आतंकवादी मारे गए, जिसमें एक आत्मघाती हमलावर भी शामिल है। घटना में नौ अन्य घायल हुए हैं। ‘जियो न्यूज’ की रपट के मुताबिक, लाहौर के रचना टाउन और खान कॉलोनी इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा …

Read More »

दक्षिण कोरिया : मर्स का कोई नया मामला नहीं

सियोल, 29 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मिडिल ईस्ट रेस्पायरेटरी सिंड्राम (मर्स) के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। सियोल, 29 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में लगातार दूसरे दिन सोमवार को मिडिल ईस्ट रेस्पायरेटरी सिंड्राम (मर्स) के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक, अब तक 182 लोग में …

Read More »

तुर्की में समलैंगिकों की परेड पर पानी की बौछार

इस्तांबुल, 29 जून (आईएएनएस)। तुर्की में पुलिस ने रविवार को ताकसिम चौक पर लेस्बियन, गे, ट्रांसेक्सुअल और बायसेक्सुअल (एलजीबीटी) समुदाय के वार्षिक मार्च पर इकट्ठे हुए हजारों लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले तथा रबर की गोलियां छोड़ीं। चौक और इस्तिकलाल मार्ग को इंद्रधनुष के रंग से सजाया गया था, जो कि इस समुदाय के रंगों …

Read More »

ईराक : आईएस के साथ संघर्ष में 51 मरे

बगदाद, 28 जून (आईएएनएस)। ईराक में रविवार को विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संघर्ष के दौरान हवाई हमलों और गोलीबारी में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश आईएस के आतंकवादी थे। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ से एक सुरक्षा सूत्र ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त …

Read More »

नई मोबाइल प्रौद्योगिकी बनेगी नेत्रहीनों की आंख

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। कंप्यूटर विज्ञानी ऐसी प्रौद्योगिकी का विकास कर रहे हैं, जिसके सहारे नेत्रहीन लोग अपने स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए आसपास देख पाएंगे। ब्रिटेन के लिकोलिन विश्वविद्यालय के शोधार्थी दल द्वारा विकास की जा रही इस प्रौद्योगिकी से नेत्रहीनों को कंपन, आवाज या बोले जाने वाले शब्द के सहारे आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493