Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 पाक नागरिकों को नहीं मिलेगा ग्रुप वीजा! | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » धर्मंपथ » पाक नागरिकों को नहीं मिलेगा ग्रुप वीजा!

पाक नागरिकों को नहीं मिलेगा ग्रुप वीजा!

pakisthanपाकिस्तान के सीनियर सिटीजंस के भारत आगमन संबंधी वीजा सुविधा सस्पेंड करने के बाद अब सरकार वहां के नागरिकों को ग्रुप वीजा देने की सुविधा भी टाल सकती है। माना जा रहा है कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाक द्वारा दो भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट इसकी वजह है।

होम मिनिस्ट्री के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस बारे में हाई लेवल पर फैसला किया जाना बाकी है। अभी साफ नहीं है कि ग्रुप वीजा सुविधा 15 मार्च से दी जानी शुरू होगी या नहीं। गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच नए वीजा समझौते के तहत पाक के सीनियर नागरिकों के भारत आगमन पर वीजा की सुविधा दी जानी थी। इस पर 15 जनवरी से अमल होना था, लेकिन लाइन ऑफ कंट्रोल पर तनाव बढ़ने के बाद इसे टाल दिया गया।

दोनों देश ग्रुप टूरिस्ट वीजा को अमल में लाने पर भी सहमत हुए थे। यह सुविधा भी 15 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे भी टाला जा सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि फिलहाल पाक के साथ द्विपक्षीय रिश्तों में फिलहाल सुधार नजर नहीं आ रहा है।

पाक नागरिकों को नहीं मिलेगा ग्रुप वीजा! Reviewed by on . पाकिस्तान के सीनियर सिटीजंस के भारत आगमन संबंधी वीजा सुविधा सस्पेंड करने के बाद अब सरकार वहां के नागरिकों को ग्रुप वीजा देने की सुविधा भी टाल सकती है। माना जा र पाकिस्तान के सीनियर सिटीजंस के भारत आगमन संबंधी वीजा सुविधा सस्पेंड करने के बाद अब सरकार वहां के नागरिकों को ग्रुप वीजा देने की सुविधा भी टाल सकती है। माना जा र Rating:
scroll to top