Friday , 26 April 2024

Home » खेल » चैम्पियंस लीग में सिटी का सबसे युवा खिलाड़ी

चैम्पियंस लीग में सिटी का सबसे युवा खिलाड़ी

दोनेत्स्क (यूक्रेन), 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने फिल फोडेन चैम्पियंस लीग में खेलने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फोडेन ने बुधवार को लीग मैच में शाख्तार दोनेत्स्क के खिलाफ मैनचेस्टर सिटी का प्रतिनिधित्व किया था। इस मैच में दोनेत्स्क ने सिटी को 2-1 से मात दी थी।

फोडेन ने 17 साल और 192 दिनों की उम्र में चैम्पियंस लीग में पदार्पण किया है। इस क्रम में उन्होंने चेल्सी के खिलाड़ी जोश मेकाहरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फोडेन अगले साल मई में 18 साल के हो जाएंगे।

चैम्पियंस लीग में सिटी का सबसे युवा खिलाड़ी Reviewed by on . दोनेत्स्क (यूक्रेन), 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने फिल फोडेन चैम्पियंस लीग में खेलने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी दोनेत्स्क (यूक्रेन), 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने फिल फोडेन चैम्पियंस लीग में खेलने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी Rating:
scroll to top