Friday , 26 April 2024

Home » भारत » बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि

बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि

पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली है। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 17़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ तथा शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी वृद्घि दर्ज की जाएगी जिससे अब लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

राज्य के अन्य शहरों में गया का बुधवार का न्यूनतम तापमान 15़ 7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 18़ 2 डिग्री तथा पूर्णिया का 14़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 35़ 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34़ 5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बिहार में मौसम साफ, तापमान में वृद्घि Reviewed by on . पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली है। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार पटना, 13 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ है और सुबह से ही धूप निकली है। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार Rating:
scroll to top