Friday , 26 April 2024

Home » भारत » मप्र : तापमान में उछाल, बौछारें पड़ने की संभावना

मप्र : तापमान में उछाल, बौछारें पड़ने की संभावना

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठंड का असर कम रहा, साथ ही तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठंड का असर कम रहा, साथ ही तापमान में उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार की सुबह मौसम सुहावना है और मौसम साफ होने के साथ तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख उत्तरी से पश्चिमी होने के कारण ठंड का असर कम हुआ है। साथ ही आगामी दिनों में भी ठंड का असर कम रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना है।

राज्य के मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 17.5 डिग्री ,ग्वालियर का 7 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.5 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 27.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मप्र : तापमान में उछाल, बौछारें पड़ने की संभावना Reviewed by on . भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठंड का असर कम रहा, साथ ही तापमान में उछाल दर्ज किया गया। म भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह ठंड का असर कम रहा, साथ ही तापमान में उछाल दर्ज किया गया। म Rating:
scroll to top