Friday , 26 April 2024

Home » व्यापार » सेंसेक्स में 91 अंकों की तेजी (लीड-1)

सेंसेक्स में 91 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.16 अंकों की तेजी के साथ 33,679.24 पर और निफ्टी 40.95 अंकों की तेजी के साथ 10,389.70 पर बंद हुआ।

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.16 अंकों की तेजी के साथ 33,679.24 पर और निफ्टी 40.95 अंकों की तेजी के साथ 10,389.70 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 81.92 अंकों की तेजी के साथ 33,670.00 पर खुला और 91.16 अंकों या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 33,679.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,738.53 के ऊपरी और 33,639.98 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 98.14 अंकों की तेजी के साथ 16,934.32 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 80.69 अंकों की तेजी के साथ 18,024.55 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 18.05 अंकों की तेजी के साथ 10,366.80 पर खुला और 40.95 अंकों या 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 10,389.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,404.50 के ऊपरी और 10,362.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.79 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.89 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.85 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी) और तेल और गैस (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (0.60 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.25 फीसदी) शामिल रहे।

सेंसेक्स में 91 अंकों की तेजी (लीड-1) Reviewed by on . मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.16 अंकों की तेजी के साथ 33,679.24 पर और निफ्टी 40.95 मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 91.16 अंकों की तेजी के साथ 33,679.24 पर और निफ्टी 40.95 Rating:
scroll to top