Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 आर्थिक विकास दर लगभग 8 फीसदी रहेगी : देबरॉय | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » भारत » आर्थिक विकास दर लगभग 8 फीसदी रहेगी : देबरॉय

आर्थिक विकास दर लगभग 8 फीसदी रहेगी : देबरॉय

कोलकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक विकास दर 2015-16 में करीब आठ फीसदी रहेगी। यह अनुमान मंगलवार को राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग के एक सदस्य विवेक देबरॉय ने कही।

उन्होंने यहां कहा, “सड़क और राजमार्ग पर सरकारी निवेश बढ़ा है। बैंकों के पास अवरुद्ध परियोजनाओं की समस्याएं दूर करने के लिए कई उपाय किए गए हैं। इन सभी कारणों से मैं यह मानता हूं कि इस साल (2015-16) विकास दर 7.5 फीसदी नहीं रहेगी, जैसा कि वित्तमंत्री (अरुण जेटली) ने कहा है। बल्कि यह अधिक होगी। यह संभवत: करीब आठ फीसदी रहेगी।”

भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ‘भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास इंजन : कुछ दृष्टिकोण’ विषय पर आयोजित एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जब तक वैश्विक आर्थिक स्थिति सुधरती नहीं है, दहाई अंकों की विकास दर असंभव है।”

देबरॉय ने कहा कि विकास दर और राष्ट्रीय आय की गणना करने के नए तरीके की सार्थकता पर चर्चा करना निर्थक है। उन्होंने कहा, “नया तरीका पुराने तरीके की तुलना में वैश्विक मानक के अधिक करीब है और चूंकि कई चीजें बदल गई हैं, इसलिए नए तरीके की पुराने तरीके से तुलना असंभव है।”

आर्थिक विकास दर लगभग 8 फीसदी रहेगी : देबरॉय Reviewed by on . कोलकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक विकास दर 2015-16 में करीब आठ फीसदी रहेगी। यह अनुमान मंगलवार को राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग के एक सदस् कोलकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक विकास दर 2015-16 में करीब आठ फीसदी रहेगी। यह अनुमान मंगलवार को राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति) आयोग के एक सदस् Rating:
scroll to top