Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 इंदौर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की हत्या | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » इंदौर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की हत्या

इंदौर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की हत्या

July 30, 2022 9:02 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on इंदौर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की हत्या A+ / A-

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर गुरुवार देर रात चाकुओं से हमला कर दिया गया। युवक देर रात को करोल बाग़ में आर्डर की डिलीवरी करने जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका और पैसे मांगे। मना करने पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। खून से लथमथ खुद बाइक चलाकर अरविंद अस्पताल पंहुचा। यहां पर उसकी हालत बिगड़ते देख उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस से शव को अपने कब्जे में लिया। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक सुनील पुत्र अमृतलाल वर्मा है। युवक राजगढ़ के भगोरा गांव का रहने वाला था। इंदौर में वह बर्फानी धाम क्षेत्र में रहता था। उसका छोटा भाई रवि भी इंदौर में डिलीवरी बॉय का काम करता है। सुनील जोमैटो में काम करता था। गुरुवार रात वह ऑर्डर लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके साथ वारदात हो गई। सुनील के पिता किसान है।

इंदौर में जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की हत्या Reviewed by on . इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर गुरुवार देर रात चाकुओं से हमला कर दिया गया। युवक देर रात को करोल बाग़ में आर्डर की डिलीवरी करने जा रह इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक जोमैटो के डिलीवरी बॉय पर गुरुवार देर रात चाकुओं से हमला कर दिया गया। युवक देर रात को करोल बाग़ में आर्डर की डिलीवरी करने जा रह Rating: 0
scroll to top