लखनऊ, 14 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप है, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और तापमान में इजाफा होगा। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। उमस और बढ़ने का अंदेशा है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 24.3 डिग्री, गोरखपुर में 22.2 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री और झांसी में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।