Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 उप्र : संत ज्ञानेश्वर आश्रम के प्रधान सचिव की हत्या | dharmpath.com

Friday , 16 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » उप्र : संत ज्ञानेश्वर आश्रम के प्रधान सचिव की हत्या

उप्र : संत ज्ञानेश्वर आश्रम के प्रधान सचिव की हत्या

हैदरगढ़ के सीओ तौकीर अहमद ने बताया कि कोठी के रैसड़ा गांव में संत ज्ञानेश्वर का काफी बड़ा आश्रम है। इस आश्रम में दिल्ली निवासी रामसहाय सिंह बतौर प्रधान सचिव कार्यरत थे। वही पूरे आश्रम का कामकाज देखते थे।

शुक्रवार रात कुछ लोगों ने आश्रम में घुसकर उनके सिर पर ताबड़तोड़ गेलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। आश्रम में हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में बिहार निवासी हरेराम, प्रताप, आनंद, दुर्गेश सहित 7 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि रामसहाय सिंह की हत्या वर्चस्व और आश्रम से जुड़े विवाद के चलते अंजाम दी गई है। फिलहाल इस मामले में छानबीन चल रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में संत ज्ञानेश्वर की इलाहाबाद में हत्या कर दी गई थी।

उप्र : संत ज्ञानेश्वर आश्रम के प्रधान सचिव की हत्या Reviewed by on . हैदरगढ़ के सीओ तौकीर अहमद ने बताया कि कोठी के रैसड़ा गांव में संत ज्ञानेश्वर का काफी बड़ा आश्रम है। इस आश्रम में दिल्ली निवासी रामसहाय सिंह बतौर प्रधान सचिव कार हैदरगढ़ के सीओ तौकीर अहमद ने बताया कि कोठी के रैसड़ा गांव में संत ज्ञानेश्वर का काफी बड़ा आश्रम है। इस आश्रम में दिल्ली निवासी रामसहाय सिंह बतौर प्रधान सचिव कार Rating:
scroll to top