Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 कोरियोग्राफर टेरेंस को मिला ‘शिशु संरक्षक’ नाम | dharmpath.com

Sunday , 8 June 2025

Home » मनोरंजन » कोरियोग्राफर टेरेंस को मिला ‘शिशु संरक्षक’ नाम

कोरियोग्राफर टेरेंस को मिला ‘शिशु संरक्षक’ नाम

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया इंडिया सुपर मॉम’ के जज कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस को उनकी सहयोगी जज कोरियोग्राफर गीता कपूर ने ‘शिशु संरक्षक’ नाम दिया है। शो में अक्सर प्रतियोगी मांएं टेरेंस से उनके बच्चों का ध्यान रखने का आग्रह करती देखी गई हैं।

शो की प्रतिभागी हरप्रीत खतरी ने भी डांस प्रस्तुति के लिए जाने से पूर्व टेरेंस से ऐसा ही अनुरोध किया।

उनका बच्चा भी टेरेंस की गोद में मजे से बैठा रहा और मम्मी की प्रस्तुति देखी। यह देखकर बाकी प्रतियोगी मांओं ने भी अपने बच्चों की देखरेख का जिम्मा टेरेंस पर छोड़ने का मन बना लिया।

टेरेंस के सह-जज गोविंदा और गीता कपूर ने उन्हें बच्चों के साथ आसानी से घुलते-मिलते देख उन्हें मजाक में चिढ़ाना शुरू कर दिया। वे कहने लगे कि टेरेंस कितने अच्छे पिता बनेंगे।

टेरेंस का कहना है कि उन्हें बच्चों का साथ अच्छा लगता है।

39 वर्षीय टेरेंस ने कहा, “यह कितनी प्यारी बात है कि अपनी डांस प्रस्तुति के लिए जाते समय, ये मांएं कितने भरोसे के साथ अपने बच्चों की जिम्मेदारी मुझे सौंप देती हैं। मुझे बच्चे अच्छे लगते हैं। मुझे यह काम करने में आपत्ति नहीं है।”

कोरियोग्राफर टेरेंस को मिला ‘शिशु संरक्षक’ नाम Reviewed by on . मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जी टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया इंडिया सुपर मॉम' के जज कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस को उनकी सहयोगी जज कोरियोग्राफर गीता कपूर ने मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जी टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया इंडिया सुपर मॉम' के जज कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस को उनकी सहयोगी जज कोरियोग्राफर गीता कपूर ने Rating:
scroll to top