Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 गडकरी अदालत में हाजिर, केजरीवाल के वकील ने की जिरह | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » भारत » गडकरी अदालत में हाजिर, केजरीवाल के वकील ने की जिरह

गडकरी अदालत में हाजिर, केजरीवाल के वकील ने की जिरह

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को यहां एक अदालत में पेश हुए। उनकी यह पेशी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी ओर से दायर एक मानहानि के मामले में हुई।

महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा की अदालत में पेश हुए गडकरी से केजरीवाल के वकील ने जिरह की और उनसे नागपुर की पूर्ति शक्कर कारखाना से जुड़ाव के के बारे में विभिन्न सवाल पूछे।

गडकरी ने अदालत को बताया कि वह व्यापारी नहीं है और सहकारिता के प्रयासों व चैरिटेबल ट्रस्टों से जुड़े रहे हैं।

गडकरी से आगे की पूछताछ के लिए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 16 मई तय की है।

अदालत ने इस बीच केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट मंजूर कर ली।

अदालत ने इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख के खिलाफ मामले में मानहानि के आरोप तय कर दिए।

आप की ‘इंडियाज मोस्ट करप्ट’ सूची में अपना नाम शामिल किए जाने पर गडकरी ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि करने का आरोप लगाया था।

अदालत ने पूर्व में दोनों नेताओं को मामले में एक सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचने का सुझाव दिया था।

गडकरी अदालत में हाजिर, केजरीवाल के वकील ने की जिरह Reviewed by on . नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को यहां एक अदालत में पेश हुए। उनकी यह पेशी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को यहां एक अदालत में पेश हुए। उनकी यह पेशी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी Rating:
scroll to top