Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 ग्रंथी के हमले से जत्थेदार घायल | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » भारत » ग्रंथी के हमले से जत्थेदार घायल

ग्रंथी के हमले से जत्थेदार घायल

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वर्ण मंदिर(हरमिंदर साहिब) के बाद सिख समुदाय के दूसरे बड़े तीर्थ स्थल आनंदपुर साहिब में तख्त केशगढ़ साहिब के जत्थेदार (मुखिया) उस समय घायल हो गए, जब एक गं्रथी ने मंगलवार को उन पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जत्थेदार माल सिंह को हमले के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

आनंदपुर साहिब से 12 किमी दूर किरतपुर साहिब गुरुद्वारे के जोगा सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने काबू में करके पुलिस के हवाले कर दिया। जोगा सिंह ने जत्थेदार को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह केवल उनकी जांघ पर ही वार कर पाया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमले की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमले का संबंध केशरगढ़ साहिब के जत्थेदार सहित पांच उच्च ग्रंथियों (पंच प्यारे) के उस निर्णय से हो सकता है, जिसमें डेरा सच्चा सौदा के विवादास्पद प्रमुख गुरमीत राम रहीम को माफी दे दी गई थी।

सिख समुदाय की सर्वोच्च निर्णायक संस्था, अकाल तख्त द्वारा गुरमीत राम रहीम को माफी दिए जाने को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद पांचों सिख गं्रथियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

घटना तख्त केशगढ़ साहिब के परिसर के भीतर घटी, जहां खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोविंद सिंह ने 13 अप्रैल, 1699 को की थी।

ग्रंथी के हमले से जत्थेदार घायल Reviewed by on . चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वर्ण मंदिर(हरमिंदर साहिब) के बाद सिख समुदाय के दूसरे बड़े तीर्थ स्थल आनंदपुर साहिब में तख्त केशगढ़ साहिब के जत्थेदार (मुखिया) उस चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्वर्ण मंदिर(हरमिंदर साहिब) के बाद सिख समुदाय के दूसरे बड़े तीर्थ स्थल आनंदपुर साहिब में तख्त केशगढ़ साहिब के जत्थेदार (मुखिया) उस Rating:
scroll to top