Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 जम्मू कश्मीर में सेना के दो जवानों का अपहरण | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » भारत » जम्मू कश्मीर में सेना के दो जवानों का अपहरण

जम्मू कश्मीर में सेना के दो जवानों का अपहरण

October 9, 2024 7:53 pm by: Category: भारत Comments Off on जम्मू कश्मीर में सेना के दो जवानों का अपहरण A+ / A-

जम्मू कश्मीर- जम्मू कश्मीर में आतंकियों की ओर से अगवा किए गए सेना के एक जवान का शव मिला है। बताया जा रहा है कि जवान का शव अनंतनाग के जंगलों से बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

 

मृतक जवान की पहचान हिलाल अहमद के तौर पर की गई है। वह अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम के रहने वाले थे। वह 8 अक्टूबर कोकेरनाग के काजवान फॉरेस्ट एरिया में मिलिट्री ऑपरेशन में गया था। इसी दौरान लापता हुआ था।

पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि जवान को कई गोलियां मारी गई हैं। शरीर पर चाकू से कटने के कोई निशान नहीं है। बता दें कि शुरुआत में दो जवानों के अपहरण की खबर थी। खबर थी कि अनंतनाग के वनक्षेत्र से दो जवानों को अगवा किया गया है। हालांकि, एक जवान को गोली लगी थी लेकिन इसके बावजूद वह आतंकियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा था।

जम्मू कश्मीर में सेना के दो जवानों का अपहरण Reviewed by on . जम्मू कश्मीर- जम्मू कश्मीर में आतंकियों की ओर से अगवा किए गए सेना के एक जवान का शव मिला है। बताया जा रहा है कि जवान का शव अनंतनाग के जंगलों से बरामद किया गया है जम्मू कश्मीर- जम्मू कश्मीर में आतंकियों की ओर से अगवा किए गए सेना के एक जवान का शव मिला है। बताया जा रहा है कि जवान का शव अनंतनाग के जंगलों से बरामद किया गया है Rating: 0
scroll to top