नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह भीगी-भीगी सी रही। कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। यहां सुबह न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में भी गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, “आज सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ छीटें पड़ने और हल्की से सामान्य बारिश की उम्मीद है।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत रही।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।