Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दक्षिण एशियाई खेल : वुशु में सपना ने भारत को दिलाया स्वर्ण (लीड-1) | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » खेल » दक्षिण एशियाई खेल : वुशु में सपना ने भारत को दिलाया स्वर्ण (लीड-1)

दक्षिण एशियाई खेल : वुशु में सपना ने भारत को दिलाया स्वर्ण (लीड-1)

शिलांग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने 12वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन भी अपना वर्चस्व जारी रखा है। राइजिंग सन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई महिला वुशु ताउलू प्रतियोगिता में सपना देवी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

सपना के अलावा पुरुष वर्ग में भारत के लिए अंजुल नामदेव ने कांस्य पदक हासिल किया।

सपना ने 9.45 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि नेपाल की सुष्मिता तमांग ने रजत जीता। तमांग ने 8.72 अंक हासिल किए। पाकिस्तान की नाजिया परवेज ने 6.30 अंकों के साथ कांस्य जीता।

पुरुषों वर्ग में श्रीलंका के पी. एल. एच. लक्षण ने 8.86 अंकों के साथ पहला और नेपाल के विजय सिंजाली ने रजत पर कब्जा जमाया, जबकि भारत के अंजुल नामदेव को 8.66 अंकों के साथ कांस्य से संतोष करना पड़ा।

पुरुष वर्ग में हालांकि मुकाबला बेहद कांटे का रहा और तीनों शीर्ष खिलाड़ियों के बीच मामूली अंतर देखा गया।

दक्षिण एशियाई खेलों के पिछले संस्करण की वुशु स्पर्धा में भारत ने सर्वाधिक पदक हासिल किए थे और इस बार भारतीय टीम वुशु से 10 स्वर्ण पदक हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरी है।

दक्षिण एशियाई खेल : वुशु में सपना ने भारत को दिलाया स्वर्ण (लीड-1) Reviewed by on . शिलांग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने 12वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन भी अपना वर्चस्व जारी रखा है। राइजिंग सन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई महिला वुशु ताउलू प्रतिय शिलांग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने 12वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन भी अपना वर्चस्व जारी रखा है। राइजिंग सन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई महिला वुशु ताउलू प्रतिय Rating:
scroll to top