नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।
यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 65 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।