Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली में रविवार सुबह धुंध | dharmpath.com

Tuesday , 10 June 2025

Home » भारत » दिल्ली में रविवार सुबह धुंध

दिल्ली में रविवार सुबह धुंध

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि धुंध के बावजूद विमानों का संचालन बिना किसी बाधा के हुआ।

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दृश्यता 1,500 से अधिक रही।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में रविवार सुबह धुंध Reviewed by on . नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धुंध भरी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय Rating:
scroll to top