Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 देश का सम्मान सर्वोपरि : शिखर धवन | dharmpath.com

WordPress database error: [Duplicate entry 'content_after_add_post' for key 'option_name']
INSERT INTO wp_options ( option_name, option_value, autoload ) VALUES ( 'content_after_add_post', 'yes', 'no' )

WordPress database error: [Duplicate entry 'content_before_add_post' for key 'option_name']
INSERT INTO wp_options ( option_name, option_value, autoload ) VALUES ( 'content_before_add_post', 'yes', 'no' )

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि किसी भी इंसान को अपने देश के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए और देश का हर हाल में सम्मान करना चाहिए। धवन ने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हर किसी को अपनी जिम्मेदारियों को […]" />

Sunday , 15 June 2025

Home » भारत » देश का सम्मान सर्वोपरि : शिखर धवन

देश का सम्मान सर्वोपरि : शिखर धवन

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि किसी भी इंसान को अपने देश के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए और देश का हर हाल में सम्मान करना चाहिए।

धवन ने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हर किसी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे देश का अहित हो।

यहां स्पोट्स ब्रांड जेवेन के उद्घाटन के मौके पर धवन से जब एक यूथ आयकॉन होने के नाते जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े विवाद पर उनकी राय मांगी तो उनका कहना था, “मेरा मानना है कि देश के प्रति प्यार होना बहुत जरूरी है। जिस देश का आप खाते हो उसका कभी बुरा नहीं सोचना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सभी को देश का सम्मान करना चाहिए।”

सरकार ने एक दिन पहले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रतिदिन राष्ट्र ध्वज फहराए जाने का आदेश गिदया है। इसे लेकर राजनीति गरमा गई है, इस पर जब धवन से उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालयों में तिरंगा झंडा जरूर फहरना चाहिए। तिरंगा हमारे देश की शान है।”

जेएनयू में हाल ही में देश विरोधी नारे लगाए गए थे, जिसके बाद देशद्रोह के आरोप में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को पुलिस ने गिराफ्तार कर लिया था। उन्हें निचली अदालत द्वारा दो मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

धवन से पहले ओलम्पिक में पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी कहा था कि उनके लिए देश सर्वोपरि है। दत्त ने कहा था कि संसद हमले में फांसी पर चढ़ाए जा चुके अफजल गुरू को अगर शहीद कहा जाएगा तो सियाचिन के वीर हनुमनथप्पा को क्या कहा जाएगा?

देश का सम्मान सर्वोपरि : शिखर धवन Reviewed by on . नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि किसी भी इंसान को अपने देश के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए और देश क नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि किसी भी इंसान को अपने देश के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए और देश क Rating:
scroll to top