पुलिस ने बताया कि गांव के मुर्तजा (55) के खेत में गांव के 5 लोगों का पानी जा रहा था, जिसे गुरुवार सुबह मुर्तजा ने बंद करा दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष ने नाली खोल दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षो में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हुए। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं, जिसमें मुर्तजा की गोली लगने से मौत हो ग्ई।
पुलिस ने दूसरे पक्ष के वरुण और संजय को हिरासत में ले लिया है। दोनों के भी सर में चोट लगी है।
जानकारी लेने अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा भी मौके पर पहुंचे।