Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 भाजपा की हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार : भाजपा सांसद | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » भारत » भाजपा की हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार : भाजपा सांसद

भाजपा की हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार : भाजपा सांसद

बेगूसराय, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद से पार्टी में विरोध का बिगुल बज उठा है।

राज्य के बेगूसराय क्षेत्र से भाजपा सांसद भोला सिंह ने यहां मंगलवार को कहा कि बिहार की हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में भाजपा हारी नहीं है, बल्कि उसने आत्महत्या कर ली है।

अपने बयान में परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए भोला ने कहा, “हार की जिम्मेदारी सेनापति की होती है। बिहार में भाजपा का कोई स्थापित नेतृत्व नहीं है। केन्द्र ने भी बिहार को यही संदेश दिया है।”

भोला ने कहा कि सेनापति हेलीकॉप्टर से घूमते थे, लेकिन बिहार के नेताओं को किसी ने नहीं पूछा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे चुनाव के दौरान अपनी मर्यादा नहीं लांघी, जबकि प्रधानमंत्री से लेकर सभी नेता मर्यादा तोड़ते रहे। भाजपा रास्ते से भटकी, इसलिए उसे गिरना ही था।

भोला ने कहा, “रोजी-रोटी के बदले गाय और पाकिस्तान को चुनावी मुद्दा बनाया गया। मुझे पार्टी की नाव डूबने का दुख नहीं, लेकिन जहां नाव डूबी वहां घुटने भर पानी था।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण पर दिए गए बयान का भी बिहार की जनता पर उल्टा असर पड़ा, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा।”

भाजपा की हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार : भाजपा सांसद Reviewed by on . बेगूसराय, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद से पार्टी में विरोध का बिगुल बज उठा है। राज्य के बेगूसराय क्षेत् बेगूसराय, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद से पार्टी में विरोध का बिगुल बज उठा है। राज्य के बेगूसराय क्षेत् Rating:
scroll to top