भोपाल, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर बना हुआ है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर में 20 डिग्री, ग्वालियर में 22.7 डिग्री और जबलपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, इंदौर में 35.2 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री और जबलपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।