Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 मेरी बायोपिक में रणवीर अच्छा कर सकते हैं : शत्रुघ्न | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » मनोरंजन » मेरी बायोपिक में रणवीर अच्छा कर सकते हैं : शत्रुघ्न

मेरी बायोपिक में रणवीर अच्छा कर सकते हैं : शत्रुघ्न

मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यदि उनकी जीवनी पर फिल्म बनती है तो इसमें रणवीर सिंह अच्छा कर सकते हैं।

महानायक अमिताभ बच्चन ने 19 फरवरी को शत्रुघ्न की जीवनी ‘एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी’ का विमोचन किया।

शत्रुघ्न ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि यह एक अच्छी कहानी होगी और लोगों को प्रेरित करेगी। इसमें रोमांस, मनोरंजन और सब कुछ है। अगर मेरी जीवनी पर फिल्म बनती है तो रणवीर सिंह अच्छा कर सकते हैं या मेरे बेटे लव और कुश, जो मेरे जैसे हैं।”

शत्रुघ्न की यह जीवनी प्रसिद्ध स्तंभकार व समालोचक भारती एस प्रधान ने लिखा है। उन्होंने सात साल के अध्ययन, 37 साक्षात्कार और सिन्हा परिवार के साथ 200 घंटों से भी अधिक समय की बातचीत के आधार पर यह जीवनी लिखी है।

शत्रुघ्न ने कहा, “यह बेहद मनोरंजक किताब है। एक बार जब आप इसे पढ़ना शुरू कर देते हैं तो आप इसे बीच में नहीं छोड़ना चाहेंगे। मेरे अधिकांश दोस्तों ने इसे पढ़ना शुरू कर दिया है।”

मेरी बायोपिक में रणवीर अच्छा कर सकते हैं : शत्रुघ्न Reviewed by on . मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यदि उनकी जीवनी पर फिल्म बनती है तो इसमें रणवीर सिंह अच्छा कर सकते हैं।महानायक अम मुंबई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि यदि उनकी जीवनी पर फिल्म बनती है तो इसमें रणवीर सिंह अच्छा कर सकते हैं।महानायक अम Rating:
scroll to top