Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 यूरोपीय संघ में चीनी पर्यटकों की संख्या 3 गुना बढ़ी | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » विश्व » यूरोपीय संघ में चीनी पर्यटकों की संख्या 3 गुना बढ़ी

यूरोपीय संघ में चीनी पर्यटकों की संख्या 3 गुना बढ़ी

ईयू की सांख्यिकीय एजेंसी यूरोस्टेट ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर एक बयान जारी कहा कि 2005 की तुलना में 2014 में यूरोपीय संघ में अतिरिक्त ईयू पर्यटन 75 प्रतिशत बढ़ा है। चीनी पर्यटकों ने अब पहले की तुलना में यहां अधिक रातें बितानी शुरू कर दी है, जिसमें 282 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चीन के अलावा रूस और ब्राजील से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रूस से आने वाले पर्यटकों में 248 प्रतिशत और ब्राजील आने वाले पर्यटकों में 215 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ईयू में रात बिताने वाले अमेरिकी पर्यटकों में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि जापान से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।

2014 में चीनी पर्यटकों ने यूरोपीय संघ के देशों में 1.5 करोड़ रातें बिताईं। इस मामले में चीन का अमेरिका और रूस के बाद तीसरा स्थान है।

यूरोपीय संघ में चीनी पर्यटकों की संख्या 3 गुना बढ़ी Reviewed by on . ईयू की सांख्यिकीय एजेंसी यूरोस्टेट ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर एक बयान जारी कहा कि 2005 की तुलना में 2014 में यूरोपीय संघ में अतिरिक्त ईयू पर्यटन 75 प ईयू की सांख्यिकीय एजेंसी यूरोस्टेट ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर एक बयान जारी कहा कि 2005 की तुलना में 2014 में यूरोपीय संघ में अतिरिक्त ईयू पर्यटन 75 प Rating:
scroll to top