Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 लड़कों पर धौंस जमाती थीं सोनम | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » मनोरंजन » लड़कों पर धौंस जमाती थीं सोनम

लड़कों पर धौंस जमाती थीं सोनम

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बचपन में काफी शरारती थीं। वह लड़कों पर दादागिरी करती और उनसे धक्का-मुक्का करती थीं।

सोनम ने यहां एक इंडोर क्रीड़ास्थल ‘गो बोंकर्स’ के प्रचार के दौरान कहा, “मैं ढलान से फिसला करती और लड़कों पर रौब जमाया करती। मैं उन्हें धक्का देती और उन्हें मार लगाया करती। मैं काफी शरारती थी। मुझे वो दिन याद आते हैं, वो बेहद बेफिक्री के दिन थे।”

2,000 वर्ग फुट में बना ‘गो बोंकर्स’ दो से 10 साल तक के बच्चों के लिए है। इसमें प्लेहाउस भी है। इसमें 500 वर्ग फुट के एक इनहाउस कैफे के अलावा 440 वर्ग फुट का एक योग कक्ष भी है।

सोनम ने ‘गो बोंकर्स’ के बारे में कहा, “यह योग केंद्र और एक छोटे से कैफे वाला एक इंडोर क्रीड़ास्थल है। यह बच्चों के लिए है, क्योंकि आजकल के बच्चे हमेशा आईपैड, फोन और इंटरनेट पर लगे रहते हैं, इसलिए उनकी शारीरिक गतिविधियां बेहद कम हैं। यह केंद्र ऐसे ही बच्चों के लिए है।”

सोनम आगे ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में सलमान खान की जोड़ीदार होंगी।

लड़कों पर धौंस जमाती थीं सोनम Reviewed by on . मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बचपन में काफी शरारती थीं। वह लड़कों पर दादागिरी करती और उनसे धक्का-मुक्का करती थीं।सोनम ने यहां एक इंडोर क् मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर बचपन में काफी शरारती थीं। वह लड़कों पर दादागिरी करती और उनसे धक्का-मुक्का करती थीं।सोनम ने यहां एक इंडोर क् Rating:
scroll to top