Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 हज भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 74 हुई | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » भारत » हज भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 74 हुई

हज भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 74 हुई

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में मक्का के करीब मीना शहर में हज के दौरान हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सुषमा ने ट्वीट में लिखा, “सऊदी अरब की हज भगदड़ से संबंधित एक सूची जारी की गई है। इसमें मारे गए भारतीयों की संख्या अब 74 हो गई है।”

जेद्दाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के हज मिशन ने अपने फेसबुक पेज पर भगदड़ में मारे गए भारतीयों की एक अपडेटेड सूची जारी की है।

इसे जेद्दाह में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा जारी किया गया। रविवार तक मरने वाले भारतीयों की संख्या 58 थी।

मीना शहर में 24 सितम्बर को हज के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी, जिसमें 700 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे।

हज भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 74 हुई Reviewed by on . नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में मक्का के करीब मीना शहर में हज के दौरान हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। विदेश मंत्री स नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में मक्का के करीब मीना शहर में हज के दौरान हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। विदेश मंत्री स Rating:
scroll to top