Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 अच्युतानंदन व विजयन दोनों पूर्व मुख्यमंत्री लड़ेंगे चुनाव | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » अच्युतानंदन व विजयन दोनों पूर्व मुख्यमंत्री लड़ेंगे चुनाव

अच्युतानंदन व विजयन दोनों पूर्व मुख्यमंत्री लड़ेंगे चुनाव

तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को केरल के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों वी.एस. अच्युतानंदन एवं उनके प्रतिद्वंद्वी पिनाराई विजयन को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है।

माकपा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और उनके पूर्ववर्ती प्रकाश करात औपचारिक रूप से इस फैसले से राज्य पार्टी सचिवालय को शुक्रवार को अवगत कराएंगे। राज्य के माकपा नेताओं की शुक्रवार को ही बैठक होनी है।

अच्युतानंदन (92)और विजयन (71)के बीच एक दशक से भी अधिक समय से ठनती रही है। इसकी वजह से पार्टी को कई बार अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा है। विजयन ने 1998 से चुनाव नहीं लड़ा है।

अच्युतानंदन वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री बने थे। 2011 के चुनाव में माकपा की हार के बाद वह विपक्ष के नेता बने।

अच्युतानंदन व विजयन दोनों पूर्व मुख्यमंत्री लड़ेंगे चुनाव Reviewed by on . तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को केरल के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों वी.एस. अच्युतानंदन एवं उनके प्रतिद्वंद तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को केरल के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों वी.एस. अच्युतानंदन एवं उनके प्रतिद्वंद Rating:
scroll to top