Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 असम में कांग्रेस के 9 विधायक भाजपा में शामिल | dharmpath.com

Monday , 9 June 2025

Home » भारत » असम में कांग्रेस के 9 विधायक भाजपा में शामिल

असम में कांग्रेस के 9 विधायक भाजपा में शामिल

गुवाहाटी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। असम में कांग्रेस के नौ विधायकों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। संकेत इस बात का भी है कि 2016 के विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के और भी विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इन विधायकों ने दो माह पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।

गुवाहाटी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। असम में कांग्रेस के नौ विधायकों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। संकेत इस बात का भी है कि 2016 के विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के और भी विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इन विधायकों ने दो माह पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी।

भाजपा के असम मामलों के प्रभारी राम माधव ने विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। इन विधायकों में जयंत मल्ल बरुआ, पीयूष हजारिका, राजन बोरठाकुर, पल्लब लोचन दास, अबु ताहिर बेपारी, बिनादा सैकिया, बोलिन चेतिया, प्रदान बरुआ और कृपानाथ मल्ल शामिल हैं।

असम के पूर्व स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री हिमांता बिश्व शर्मा के वफादार माने जाने वाले इन नौ विधायकों ने पांच सितंबर को शर्मा के साथ शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की थी।

राम माधव ने नौ विधायकों को पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “असम की राजनीतिक स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। भाजपा की ओर लोग तेजी के साथ आकर्षित हो रहे हैं और लोग कांग्रेस से असंतुष्ट हैं।”

उन्होंने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति के दिल में विकास की भावना होगी, वह भाजपा में शामिल होगा।

भाजपा नेता ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री को पता है कि वह हार रहे हैं। इसलिए ववह सभी को राजी करने की बात कह रहे हैं। वह (गोगोई) अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की गोंद में बैठे हुए हैं और हमें सांप्रदायिक बता रहे हैं। गोगोई असम को बांग्लादेशियों को देने को तैयार हैं।”

शर्मा ने नागांव जिले में कहा कि असम के लगभग 80 फीसदी कांग्रेसी नेता दिसंबर-जनवरी तक भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि दिसंबर-जनवरी तक कांग्रेस के 80 फीसदी नेता भाजपा में शामिल हो जाएंगे। लोग बदलाव चाहते हैं और इसलिए कांग्रेसी, अगप के और वापपंथी नेता तथा अन्य दलों के लोग भाजपा से जुड़ेंगे।”

असम में कांग्रेस के 9 विधायक भाजपा में शामिल Reviewed by on . गुवाहाटी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। असम में कांग्रेस के नौ विधायकों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। संकेत इस बात का भी है कि 2016 के विधानस गुवाहाटी, 6 नवंबर (आईएएनएस)। असम में कांग्रेस के नौ विधायकों ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। संकेत इस बात का भी है कि 2016 के विधानस Rating:
scroll to top